ब्रेकिंग
प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....

नालंदा : चिढ़ाने पर युवक ने दी गाली तो बदमाशों ने पीट-पीटकर की हत्या, बचाव करने आई गर्भवती पत्नी को भी पीटा

SASARAM : सूबे में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला नालंदा जिले का है जहां बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामूली सी विवाद को लेकर बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SASARAM : सूबे में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला नालंदा जिले का है जहां बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामूली सी विवाद को लेकर बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के हिलसा थाना इलाके की है. जहां कामता गांव में चिढ़ाने पर एक युवक ने गाली तो बदमाशों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. बीच बचाव करने आई गर्भवती बहन को भी बदमाशों ने पीटकर जख्मी कर दिया. मृतक की पहचान चंद्रदीप मांझी के बेटे हुलास मांझी (27) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि हुलास मंदबुद्धि था. गांव के कुछ बदमाश उसे अक्सर चिढ़ाते थे. दोपहर में कुछ बदमाश उसे अपशब्द कह कर चिढ़ा रहे थे. जिसपर बदले में उसने गाली दे दिया. जिसके बाद उन्होंने उसकी जान ले ली. घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाने की टीम दल बल के साथ गांव में पहुंची. हालांकि तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए थे. मृतक युवक की बहन लक्ष्मीनिया देवी ने 5 बदमाशों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई है. हिलसा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता