ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गोपालगंज के युवक का अपहरण कर यूपी में मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. ताजा मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है. जहां एक युवक को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई है. युवक के शव को उत्तर प्रद

FirstBihar
Admin
2 मिनट
GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. ताजा मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है. जहां एक युवक को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई है. युवक के शव को उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है. जहां खामपार थाना इलाके में एक बिहार के रहने वाले युवक का शव बरामद किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ही दिन पहले युवक का अपहरण किया गया था. उसके बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था. बताया जा रहा है कि मृतक युवक गोपालगंज जिले का है. मृतक की पहचान विजयीपुर थाना इलाके के पिपरही गांव के रहने वाले छोटेलाल यादव के रूप में की गई है. वारदात की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम पसर गया है. घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. हत्या के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता