ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

नवादा में अपराधियों ने हथियार के बल पर बाजार में मचाया लूट, एक शख्स को मारी गोली, बाइक और रुपये लेकर फरार

NAWADA : बिहार में बढ़ते क्राइम के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है नवादा से जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर सरेआम उत्पात मचाया है. अपराधिय

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NAWADA : बिहार में बढ़ते क्राइम के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है नवादा से जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर सरेआम उत्पात मचाया है. अपराधियों ने बाजार में जमकर लूट मचाई है. बताया जा रहा है कि अपराधी बाजार से 3 बाइक बाइक और दुकानों से मोबाइल और नगद रुपये लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के सिरदला थाना इलाके की है. जहां लौंद बाजार में अपराधियों ने खुलेआम लूट मचाया है. एक साइबर कैफे में घुसकर अपराधी मोबाइल और नगदी रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि बाजार से कुल तीन बाइक लेकर अपराधी भाग रहे थे तभी लोगों ने उनका पीछा किया. इस बीच अपराधी दो बाइक लेकर बीजू बिगहा गांव की ओर फायरिंग करते भाग खड़ा हुए जबकि एक बाइक को वहीं छोड़ दिया. इस बड़ी वारदात को लेकर जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति को गोली भी लगी है. जो, गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. सिरदला थाना प्रभारी ने बताया कि जख्मी युवक के बांह में गोली लगी है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता