ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

पासवान से बगावत करने वाले नेताओं में फूट, एलजेपी सेक्यूलर का एक धड़ा हम में शामिल

PATNA : रामविलास पासवान से बगावत करके एलजीपी सेक्यूलर बनाने वाले नेताओं में महीने भर के अंदर फूट पड़ गई है। एलजीपी सेक्यूलर का एक धड़ा आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा में शामिल हो गया। लोजप

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : रामविलास पासवान से बगावत करके एलजीपी सेक्यूलर बनाने वाले नेताओं में महीने भर के अंदर फूट पड़ गई है। एलजीपी सेक्यूलर का एक धड़ा आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा में शामिल हो गया। लोजपा से बगावत करने वाले सुरेंद्र चौधरी और रमेश चंद्र कपूर आज मांझी की पार्टी में शामिल हो गए। देखा जाए तो लोजपा के बागी नेताओं की पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी में बाईपास एंट्री कराई है। लोजपा से बगावत करके निकलने वाले यह नेता अगर चाहते तो सीधे भी हम में शामिल हो सकते थे लेकिन पहले इन्होंने एलजीपी सेक्यूलर का गठन किया और फिर बाद में हम में शामिल हो गए। एलजीपी सेक्यूलर के नेता सत्यानंद शर्मा ने कहा है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा में शामिल होने वाले सुरेंद्र चौधरी और रमेश चंद्र कपूर को पार्टी ने पहले ही निष्कासित कर दिया था। सत्यानंद शर्मा ने कहा है कि इन नेताओं के जाने से एलजीपी सेक्यूलर के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता