ब्रेकिंग
BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, ICJ में पाकिस्तान के वकील ने कहा- ‘कश्मीर पर कमजोर है केस, नहीं है सबूत’

DESK: कश्मीर मसले पर दुनियाभर में अपनी किरकिरी कराने के बाद भी पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने नहीं लगी है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. कश्मीर मसले प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: कश्मीर मसले पर दुनियाभर में अपनी किरकिरी कराने के बाद भी पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने नहीं लगी है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र में मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान इसे इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस लेकर जाने की बात कह रहा है और दुनियाभर में अपनी बेइज्जती खुद करवा रहा है. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस यानी ICJ में पाकिस्तान के वकील खावर कुरैशी ने कहा है कि 'जम्मू-कश्मीर में अगर कथित नरसंहार हो रहा है तो अभी उसके सबूत इकट्ठा करना काफी मुश्किल है.' कुरैशी ने कहा कि, 'अगर सबूत नहीं होंगे तो पाकिस्तान के लिए जम्मू-कश्मीर के मसले को ICJ में पेश करना काफी मुश्किल होगा.' इससे पहले पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाया था. लेकिन वहां उसे मुंह की खानी पड़ी थी. चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों ने पाकिस्तान की दलीलों को ठुकरा दिया था. इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि सैद्धांतिक रूप से पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में ले जाने का फैसला किया है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता