ब्रेकिंग
अब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJपटना को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारीअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJपटना को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारी

कश्मीर में सरकार का बडा फैसला, सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुरू, सोमवार से खुलेंगे स्कूल, टेलीफोन सेवा भी बहाल होगी

DESK: कश्मीर घाटी में सामान्य जनजीवन बहाल करने के लिए सरकार ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिये हैं. कश्मीर में आज से सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुरू हो गया. सरकार ने सोमवार से स्कूलों को

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: कश्मीर घाटी में सामान्य जनजीवन बहाल करने के लिए सरकार ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिये हैं. कश्मीर में आज से सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुरू हो गया. सरकार ने सोमवार से स्कूलों को खोलने का भी एलान किया है. वहीं घाटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और टेलीफोन सेवा भी बहाल कर दी जायेंगी. जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने आज प्रेस कांफ्रेस कर ये एलान किया. मुख्य सचिव ने कहा कि घाटी में हालात सामान्य हैं और एक भी जान नहीं गयी है. जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव की प्रेस कांफ्रेस अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद लोगों को कश्मीर में लगी पाबंदियों को हटने का इंतजार था. मुख्य सचिव ने आज इसका एलान किया. बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा कि सीमा पार से कश्मीर में आतंक फैलाने की साजिश रची जा रही थी. इसे फेल करने के लिए सरकार ने कुछ पाबंदियां लगायी थीं. लेकिन अब उन्हें हटाया जा रहा है. कश्मीर के सरकारी दफ्तरों में आज से कामकाज शुरू हो गया है. इस सप्ताह के बाद यानि अगले सोमवार से सभी स्कूल खुल जायेंगे. पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बहाल कर दी जायेगी. कश्मीर के सभी हाई वे खुले हुए हैं और कहीं भी आने जाने पर पाबंदी नहीं है. फोन और इंटरनेट सेवा भी बहाल होगी मुख्य सचिव ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से मोबाइल और इंटरनेट सेवा भी बहाल की जायेगी. फिलहाल राज्य के 22 जिलों में से 12 जिलों में सारी सुविधायें सामान्य तरीके से बहाल कर दी गयी हैं. 5 जिलों में कुछ पाबंदियां है, जिन्हें कम किया जा रहा है. कल से ही बारी-बारी से टेलीफोन सुविधा बहाल करने का काम शुरू कर दिया जायेगा. सरकार ने कहा कि घाटी के लोगों और सुरक्षा बलों ने आतंकियों और उनके संरक्षकों की नापाक हरकतों को सफल नहीं होने दिया है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता