ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा था शाह फैसल, वक्त पर भारतीय एजेंसियों ने पकड़ा, IAS से इस्तीफा देकर बना था राजनेता

DESK :  आई ए एस की नौकरी से इस्तीफा देकर राजनेता बना शाह फैसल भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा था. भारतीय एजेंसियों ने अगर उसे दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से नहीं पकड़ा होता तो व

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK :  आई ए एस की नौकरी से इस्तीफा देकर राजनेता बना शाह फैसल भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा था. भारतीय एजेंसियों ने अगर उसे दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से नहीं पकड़ा होता तो वो अपने साजिश को अंजाम दे चुका होता. जांच-पड़ताल में शाह की साजिश बेनकाब हो गयी है. https://youtu.be/NgcXPYd7-64 इंटरनेशल कोर्ट में गुहार लगाने जा रहा था फैसल खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक शाह फैसल इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत के खिलाफ अर्जी लगाने देश से बाहर जा रहा था. 14 अगस्त को उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद उसे वापस कश्मीर ले जाया गया. सूत्रों के मुताबिक शाह फैसल 14 अगस्त को तुर्की जा रहा था. वहां से वह नीदरलैंड के हेग जाने वाला था. वहां इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में अर्जी लगाने की तैयारी कर चुका था. शाह फैसल अनुच्छेद 370 समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में अपील करने वाला था. हालांकि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के नियमों के मुताबिक कोई भी आम आदमी निजी हैसियत से कोई केस दायर नहीं कर सकता है. लेकिन शाह फैसल कश्मीर मामले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में कामयाब हो जाता. फिलहाल पुलिस गिरफ्त में है शाह शाह फैसल को फिलहाल पुलिस हिरासत में श्रीनगर में रखा गया है. शाह फैसल को शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में रखा गया है जहां पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और दूसरी सियासी पार्टियों के कुछ और नेताओं को हिरासत में रखा गया है. शाह फैसल जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट नाम का राजनीतिक पार्टी चला रहा है. कल शाह की पत्नी और मां ने आरोप लगाया था कि शाह फैसल को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है. इसके बाद आज शाह फैसल की मुलाकात उसके परिजनों से करायी जायेगी. गौरतलब है कि शाह फैसल ने 2010 नें आई ए एस की परीक्षा में टॉप किया था. बाद में फैसल ने नौकरी से इस्तीफा देकर कश्मीर में पॉलिटिक्स करने का फैसला लिया था.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता