ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जहानाबाद: प्यार किया लड़के ने, सजा भुगत रहे घरवाले, प्रेम संबंध से नाराज प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी के घर बरसाए पत्थर

JAHANABAD: प्रेम प्रसंग में प्रेमी-प्रेमिका का विरोध तो आम तौर पर आपने देखा और सुना होगा. जहां कभी कभार प्रेमी प्रेमिका की पिटाई होती है तो कहीं उसे घर से बेघर कर दिया जाता है. लेकिन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
JAHANABAD: प्रेम प्रसंग में प्रेमी-प्रेमिका का विरोध तो आम तौर पर आपने देखा और सुना होगा. जहां कभी कभार प्रेमी प्रेमिका की पिटाई होती है तो कहीं उसे घर से बेघर कर दिया जाता है. लेकिन जहानाबाद में अलग ही मामला सामने आया है जहां लड़की के प्यार और उसकी शादी से नाराज प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी के घर जमकर रोड़े बरसाए हैं. इस दौरान प्रेमी के घरवालों को चोटें भी आई हैं. मामला शहर के प्यारी मोहल्ले का है जहां एक लड़के और लड़की को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. इन दोनों का प्रेम प्रसंग दो सालों से चला आ रहा था. दोनों ने प्यार को रिश्ते का नाम देने के लिए अपने घरवालों से बात भी की लेकिन घरवालों ने दोनों की बात नहीं मानी. घरवालों के विरोध के बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. इस मामले में लड़की वालों ने लड़के के घरवालों के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया लेकिन जब इससे भी बात नहीं बनी तो लड़की के घरवालों ने लड़के घर पर जमकर रोड़ेबाजी कर दी. इस रोड़ेबाजी में प्रेमी के घरवालों को काफी चोटें आई हैं. घटना की जानाकारी के बाद खुद जिले के एसपी और एसएसपी ने मौके पर जाकर मामले की जांच की और आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया. जहानाबाद से अजित कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता