ब्रेकिंग
प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....

लड़की छेड़ना मनचले को पड़ गया भारी, लोगों ने जमकर की पिटाई, दोस्त हुए फरार

JAMUI : लड़की के साथ छेड़खानी करना एक मनचले को भारी पड़ गया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. दोस्त को पीटता देख उसके साथी भी मौके से भाग निकले. घटना जमुई जिले की है. पुलिस मामले की छानबी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
JAMUI : लड़की के साथ छेड़खानी करना एक मनचले को भारी पड़ गया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. दोस्त को पीटता देख उसके साथी भी मौके से भाग निकले. घटना जमुई जिले की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के मलयपुर थाना इलाके की है. जहां युवती के साथ छेड़खानी करना एक युवक को भारी पड़ गया. मिली जानकारी के मुताबिक छेड़खानी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की. बताया जा रहा है कि सदर थाना इलाके के सिरचन नवादा गांव का रहने वाला एक लड़का पतनेश्वर मंदिर स्थित पहाड़ पर अपने 3 दोस्तों के साथ घूमने गया था. वहां से लौटने के दौरान उन्होंने रास्ते में एक लड़की के साथ छेड़खानी की. लड़की ने मदद के लिए आवाज दी तो वहां ग्रामीण जमा हो गए. आरोपी युवक के दोस्त मौके से भाग गए जबकि ग्रामीणों ने उस युवक को बंधक बना लिया. बाद में उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मलयपुर पुलिस टीम ने युवक की जान बचाई. मलयपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है. जमुई से गौतम कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता