ब्रेकिंग
महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की कवायद तेज, मिलिंद देवड़ा ने सुझाए दो नाम

DESK: राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद अब इस पद के लिए किसी नए लोग की तलाश तेज हो गई है. इसी सिलसिले में महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड

FirstBihar
Admin
1 मिनट
DESK: राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद अब इस पद के लिए किसी नए लोग की तलाश तेज हो गई है. इसी सिलसिले में महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा ने इस पद के लिए दो नाम सुझाए हैं. मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और मध्यप्रदेश से कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सुझाया है. मिलिंद देवड़ा ने कहा कि वो पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के इस बयान से सहमत हैं कि नया कांग्रेस अध्यक्ष युवा, सक्षम और अनुभव वाला आदमी होना चाहिए. देवड़ा ने एक सवाल के जवाब के दौरान कहा कि उनके विचार से सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया में कांग्रेस अध्यक्ष बनने की योग्यता है. उन्होंने कहा कि वो पार्टी को मजबूत कर सकते हैं.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता