ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

मुंगेरवासियों के मनोरंजन के लिए तैयार है डिज्नीलैंड, हरेक उम्र के लोगों के मनोरंजन के लिए रखी गई है खास चीजें

MUNGER: अब मुंगेरवासियों हो जाइए तैयार. कारण है कि लता आदित्य ग्रुप पटना की तरफ से शहर के गढ़ैया मार्केट धोबी टोले में डिज्नीलैंड मीना बाजार लगा है. जहां हरेक उम्र के लोगों को मनोरंजन

FirstBihar
Admin
3 मिनट
MUNGER: अब मुंगेरवासियों हो जाइए तैयार. कारण है कि लता आदित्य ग्रुप पटना की तरफ से शहर के गढ़ैया मार्केट धोबी टोले में डिज्नीलैंड मीना बाजार लगा है. जहां हरेक उम्र के लोगों को मनोरंजन के लिए खास व्यवस्था की गई है. कहीं बच्चों को लुभाने के लिए छोटे झूले लगे हैं तो बड़ों के लिए बड़े झूले. मतलब है कि जिस उम्र के लोग यहां आएं उन्हें भरपूर मनोरंजन मिले. कहीं घरों के सामान और रोजाना इस्तेमाल किए जाने वालों के लिए स्टॉल लगा है तो कहीं कला प्रेमी लोगों के लिए आर्ट्स और कला से जुड़ी चीजें भी बिकने के लिए लगाई गई हैं. लता आदित्य ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रुप लता और डायरेक्टर मनीष कुमार ने जानकारी दी है कि यह मेला आगामी 9 सितंबर तक चलेगा..जो रोजाना शाम के 4 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहेगा.. मनीष कुमार ने बताया कि मेले में बच्चों के खेलने और उनके मनोरंजन का खास ध्यान रखा गया है..छोटे बच्चों के लिए मिकी हाउस, जंपिंग झूला, बिल्ली झूला,स्कॉर्पियो झूला,मारुति झूला लगाया गया है तो वहीं बड़ों के लिए ज्वाइंट व्हील टावर झूला, तारा माची झूला, ब्रेक डांस झूला, ड्रैगन का झूला लगाया गया है. सबसे खास बात यह है कि मेले में लोगों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है. मेले में हरेक जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है जिससे यहां घूमने आने वाले लोगों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा सके. साथ ही निजी गार्ड भी लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि इस मेले में बिहार ही नहीं बल्कि लखनऊ ,इलाहाबाद, छपरा सिवान ,सीतामढ़ी, राजस्थान से आए दुकानदारों ने कपड़े का आइटम ,लकड़ी का सामान, खिलौने की दुकानें सजायी हैं. जहां आप कम कीमत में अच्छे सामान घरेलू उपयोग के लिए खरीद सकते हैं. साथ ही सहारनपुर की पान दुकान भी यहां आकर्षण का बड़ा केंद्र है. इसके अलावा दिल्ली की चाट, क्रॉकरी और स्वादिष्ट आइटम भी परोसे जा रहे है. इस मौके पर मैनेजर अनुज कुमार, अशोक कुमार, सुमित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता