ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

अभी-अभी : आरा में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद

ARA : पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है लेकिन बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
ARA : पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है लेकिन बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. पूरी वारदात जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां गंगहर गांव से ताजा मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक क्रिकेट खेलने गया था तभी अपराधी इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिए. जख्मी युवक की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है. उसे प्राथमिक इलाज के बाद आरा सदर अस्पताल में रेफर किया गया है. जख्मी युवक की पहचान गंगहर गांव के रहने वाले जनार्दन तिवारी के बेटे कृष्णा तिवारी (25) के रूप में की गई है. घटना से जख्मी युवक के घर में कोहराम मच गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगहर पंचायत के सरपंच से उनकी बातचीत हुई है. सरपंच ने उन्हें बताया है कि मामूली से विवाद को लेकर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता