ब्रेकिंग
‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल

पटना में कोचिंग संचालक को मिली जान से मारने की धमकी, अपराधियों ने मांगी 50 हजार की रंगदारी

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां अपराधियों ने एक कोचिंग संचालक को उसके परिवार सहित जान से मारने की

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां अपराधियों ने एक कोचिंग संचालक को उसके परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है. अपराधियों ने संचालक से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात पटना के पत्रकारनगर थाना इलाके की है. जहां मलाही पकड़ी के पास एक कोचिंग संस्था के संचालक और उसकी पत्नी से 50 हजार रुपया रंगदारी मांगी है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियो ने कोचिंग संस्था में जाकर रंगदारी की मांग की है. शिक्षक को चार दिनों का समय दिया गया है नहीं तो उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. इस घटना से कोचिंग संचालक और उसका परिवार दहशत में है. शिक्षक ने थाने में इसकी शिकायत की है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि रंगदारी मांगने वाला शख्स पहले भी जेल जा चुका है. वह हाल ही में जेल से छूटकर आया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता