ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लखीसराय: कई कांडों के आरोपी दो हार्डकोर नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, कोबरा और सीआरपीएफ को मिली सफलता

LAKHISARAI: पुलिस को जिले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कई कांडों के आरोपी दो हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है. इन नक्सलियों की गिरफ्तारी जिले के पीरीबाजार के लठिया कोड़ासी इ

FirstBihar
Admin
1 मिनट
LAKHISARAI: पुलिस को जिले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कई कांडों के आरोपी दो हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है. इन नक्सलियों की गिरफ्तारी जिले के पीरीबाजार के लठिया कोड़ासी इलाके से हुई है. दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि लठिया कोड़ासी इलाके में नक्सली किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं. इसी जानकारी के बाद कोबरा, सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की और सघन सर्च अभियान चलाया. पुलिस की घेराबंदी को देख नक्सलियों ने भागने की कोशिश की इसी दौरान कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों ने दो हार्डकोर नकसलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. इन दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. गिरफ्तार नक्सली अर्जुन कोड़ा, बालेश्वर कोड़ा ग्रुप का सक्रिय सदस्य वीरू कोड़ा है जिसकी कई कांडों में पुलिस को तलाश थी.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता