ब्रेकिंग
भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज

चिदंबरम को CBI ने किया गिरफ्तार, अपने साथ हेडक्‍वार्टर ले गई सीबीआई की टीम

DESK : पी चिदंबरम को लेकर परिस्थितियां अचानक से बदल गई हैं. कांग्रेस नेता को सीबीआई ने जोरबाग स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई की टीम चिदंबरम को अपने साथ हेडक्‍वा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : पी चिदंबरम को लेकर परिस्थितियां अचानक से बदल गई हैं. कांग्रेस नेता को सीबीआई ने जोरबाग स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई की टीम चिदंबरम को अपने साथ हेडक्‍वार्टर लेकर जा रही है. पी चिदंबरम की गाड़ी को उनके समर्थक जाने नहीं दे रहे थे हालांकि पुलिस ने गाड़ी को निकालकर ले जाने में कामयाबी हासिल की. रात 8 बजकर 10 मिनट पर हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वे आईएनएक्स मीडिया केस में निर्दोष हैं. चिदंबरम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ही रहे थे कि उन्होंने गिरफ्तार करने सीबीआई टीम वहां के लिए रवाना हो गई थी. बता दें कि लगभग 50 मिनट से पी चिदंबरम के घर पर सीबीआई की टीम मौजूद थी और अभी तक चिदंबरम घर से बाहर नहीं आए थे. इसके अलावा पी चिदंबरम के घर के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों को पुलिस हटाने का काम कर रही थी. कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे. चिदंबरम के घर के भीतर कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी भी नजर आ रहे थे. खबरों के मुताबिक सीबीआई के ज्वॉइंट डायरेक्टर खुद सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंच कर पी चिदंबरम को हिरासत में लिया है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पी चिदंबरम को सीधे सीबीआई मुख्यालय ले जाया जाएगा.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता