ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

छत्तीसगढ़ में नक्सल के खिलाफ अभियान, दंतेवाड़ा में 2 हार्डकोर नक्सली ढेर

DESK: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ऑपरेशन के दौरान डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सलियों को मा

FirstBihar
Admin
1 मिनट
DESK: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ऑपरेशन के दौरान डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया था। जिसके दौरान गुनियापाल के जंगलों में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए दोनों नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये के इनाम थे। दोनों नक्सली मलंगर एरिया कमेटी के सदस्य रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार महिला नक्सली से पूछताछ कर रही है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक गुनियापाल के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक हुई इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता