ब्रेकिंग
Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦फतुहा-दनियावां रोड 30 दिन के लिए बंद, पटना से बिहारशरीफ-नवादा जाने का बदला रास्ता; जानें नया रूट✦Bihar Cabinet Meeting: मीठापुर-महुली एलिवेटेड से जुड़ेगा परसा-संपतचक पथ, 82.25 करोड़ की मंजूरी

दरभंगा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का सेंट्रल टीम ने लिया जायजा, राज्य सरकार ने केंद्र से की है 27 सौ करोड़ की मांग

DARBHANGA: जिले में बाढ़ से हुई तबाही का आकलन करने आज केंद्रीय टीम दरभंगा पहुंची. दरभंगा पहुंची केंद्रीय टीम ने अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर प्रोजेक्टर के माध्यम से

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DARBHANGA: जिले में बाढ़ से हुई तबाही का आकलन करने आज केंद्रीय टीम दरभंगा पहुंची. दरभंगा पहुंची केंद्रीय टीम ने अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर प्रोजेक्टर के माध्यम से यहां की स्थिति को समझा. जिसके बाद कई इलाकों का दौरा कर जिला में हुए नुकसान का मूल्यांकन किया गया. दरभंगा पहुंची केंद्रीय टीम ने गौरा, बौराम, कुशेश्वरस्थान, मनीगाछी, तारडीह, सिंघवारा, हायाघाट सहित 17 प्रखंडों का दौरा किया. बता दें कि दरभंगा में कोसी कमला बागमती में आए उफ़ान के बाद कई जगहों पर तटबंध टूट गया था जिससे जिले के 17 प्रखंड प्रभावित हुए थे. जिला प्रशासन का दावा है कि इस दौरान बाढ़ प्रभावित 5 लाख परिवारों को 6000 की राशि उनके खाते में भेजी गई है, वहीं बाढ़ के पानी में डूबने से 14 लोगों की मौत भी हुई थी जिसे आपदा विभाग की ओर से चार लाख रुपया रुपया मुआवजा भी दिया गया था. दरभंगा से प्रशात की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता