ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

विभाग की उदासीनता के कारण कमजोर पुल हुआ ध्वस्त, आवागमन बाधित

PURNEA: विभाग की उदासीनता और अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज एक पुल ध्वस्त हो गया। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते से बचा। अमौर प्रखंड के पलसा से बाराईदगाह को जोड़ने व

विभाग की उदासीनता के कारण कमजोर पुल हुआ ध्वस्त, आवागमन बाधित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: विभाग की उदासीनता और अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज एक पुल ध्वस्त हो गया। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते से बचा। अमौर प्रखंड के पलसा से बाराईदगाह को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। 


अदंरपुर चौक के पास पुल के अचानक टूट जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। यह पुल पहले से कमजोर था जिसकी जानकारी विभाग को भी थी आज अचानक इस पर भारी वाहन के गुजरने के कारण पुल ध्वस्त होकर गिर पड़ी। राहत की बात यह रही कि इस दौरान बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गयी ।

बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण काफी पहले पीडब्ल्यूडी सड़क के साथ हुआ था। लेकिन पहले से ही पुल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे है । पुल कमज़ोर था जिसकी मरम्मती आज तक नहीं हुई जिसके कारण आज यह टूटकर गिर पड़ी। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल को विभाग के अधिकारी कभी देखने नहीं आए । जब भी इस पुल की बात होती विभाग के अधिकारी इसे लेकर अनदेखी करते। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक को भी दी है। विधायक ने एसडीओ से जब बात की तो मामला दो विभागों में उलझा नज़र आ रहा है ।


गौरतलब है कि इन दिनों पूर्णिया के तटीय इलाके में नदियां उफान पर हैं और कटाव बदस्तूर जारी है । गांव के गांव कटकर नदियों में विलीन हो रहे हैं । ऐसे में अब भी विभाग की उदासीनता साफ झलक रही है। यदि इस पुल पर पहले ध्यान दिया जाता तो शायद यह टूट कर इस तरह नहीं गिरती। 


स्थिति यह हो गयी है इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इसकी जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin ali

FirstBihar संवाददाता