ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बेगूसराय डीएम के ऑफिस में चपरासी से मारपीट, पिस्टल के बट से मारकर किया घायल

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां डीएम ऑफिस में चपरासी के साथ मारपीट की गई है. बताया जा रहा है कि चपरासी को हथियार के बट से पीट पीटकर घायल कर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां डीएम ऑफिस में चपरासी के साथ मारपीट की गई है. बताया जा रहा है कि चपरासी को हथियार के बट से पीट पीटकर घायल कर दिया गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के नगर थाना इलाके के मुंगेरीगंज की है. जहां डीएम ऑफिस के गोपनीय शाखा में कार्यरत कर्मी के साथ मारपीट की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक पहले की मारपीट का केस नहीं निपटाने को लेकर चपरासी को निशाना बनाया गया है. बताया जा रहा है कि पिस्टल के बट से उसकी जमकर पिटाई की गई है. तीन युवकों ने उसे निशाना बनाया है. पुरानी रंजिश को लेकर इससे पहले घायल के बेटे के साथ भी मारपीट की गई थी. बताया जा रहा है कि हनुमान मार्केट के निकट घटना हुई. पीड़ित रामाधार झा अपने घर सहायक थाना इलाके के लोहियानगर स्थित वार्ड नंबर 28 से शॉपिंग के लिए मार्केट आया था. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कर चपरासी की जान बचाई. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल चपरासी से पूछताछ की जा रही है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता