ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बेगूसराय सीएस को सरकार ने थमाया शो कॉज नोटिस, मनमाने तरीके से ANM का ट्रांसफर करने पर मांगा जवाब

BEGUSARAI : सिविल सर्जन द्वारा हाल ही में किए गए ANM के ट्रांसफर में नियम का पालन नहीं करने को लेकर सरकार ने बेगूसराय सीएस से जवाब मांगा है. मनमाने तरीके से एएनएम का स्थानांतरण किये ज

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : सिविल सर्जन द्वारा हाल ही में किए गए ANM के ट्रांसफर में नियम का पालन नहीं करने को लेकर सरकार ने बेगूसराय सीएस से जवाब मांगा है. मनमाने तरीके से एएनएम का स्थानांतरण किये जाने पर सीएस को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव राधेश्याम साह ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जवाब मांगा है. मनमाने ढंग से किये गए ANM का ट्रांसफर पर स्पष्टीकरण मांगते हुए विशेष सचिव ने सिविल सर्जन बृजनंदन शर्मा को लिखा है कि बिना किसी वैध समिति का गठन किये एएनएम का स्थानांतरण किया गया है. यह नियम के खिलाफ है. इस गलती के कारण जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में ANM का आभाव हो गया है. मरीजों को परेशानी हो रही है. राष्ट्रीय कार्यक्रम के संचालन में समस्या उत्पन्न हो रही है. इस संबंध में बेगूसराय जिलाधिकारी राहुल कुमार को कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद डीएम ने सीएस द्वारा किए स्थानांतरण का निरस्त कर दिया था. इस संबंध में डीएम राहुल कुमार ने बताया कि सीएस डॉ. बृजनंदन शर्मा द्वारा एएनएम का स्थानांतरण अपने स्तर से किया गया था जिसमें नियमों का पालन नहीं किया गया था. डीएम ने अब स्थानांतरण और पदस्थापन के लिए एक नई कमेटी का गठन किया है जिसमें मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को अध्यक्ष, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीएम द्वारा मनोनीत सामान्य प्रशासन के एक अधिकारी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता