ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बागमती नदी के उपधारा का बांध टूटने से दर्जनों गांव में घुसा पानी, दहशत में लोग

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के उपधारा का बांध फिर से टूटा गया है. बांध टूटने के कारण कई गांवों में नदी का पानी घुस गया है. बगामती नदी के उपधारा पर दूसरी बार बांधा गया कॉफर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के उपधारा का बांध फिर से टूटा गया है. बांध टूटने के कारण कई गांवों में नदी का पानी घुस गया है. बगामती नदी के उपधारा पर दूसरी बार बांधा गया कॉफर डैम टूटा है. जिससे आसपास के दर्जनों गांव में दहशत का माहौल है. बता दे की 30 जून को भी अचानक नदी में पानी आने से यह कॉफर डैम टूट गया था. नदी की मुख्य धारा की उड़ाही की गई थी. वहीं उपधारा को बांध दिया गया था. इससे बागमती नदी का अधिकतर पानी उपधारा से होकर गुजरना शुरू हो गया था. बार बार डैम के टूटने से किसानों में आक्रोश है. इनकी माने तो इस बार लगभग 24 करोड़ की लागत से बागमती नदी की पुरानी धारा की उड़ाही बेनीपुर के पास से धनौर तक कराई गई थी. बागमती नदी की उपधारा को बांधने के कारण पानी पुरानी धारा में आना शुरू हो गया था.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता