ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

राम मंदिर मामले में मध्यस्थता कमेटी की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

DESK: अयोध्या भूमि विवाद मामले में मध्यस्थता कमेटी की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. समिति ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को स्टेट्स रिपोर्ट सौंप दिया है. ख़बर है कि समिति

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: अयोध्या भूमि विवाद मामले में मध्यस्थता कमेटी की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. समिति ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को स्टेट्स रिपोर्ट सौंप दिया है. ख़बर है कि समिति के अंदर और बाहर पक्षकारों के रुख में कोई बदलाव नहीं दिखा. अब चीफ जस्टिस सहित सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ समिति की रिपोर्ट पर आज सुनवाई करेगी. मध्यस्थता समिति की रिपोर्ट देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ये तय करेगा की मुख्य मामले की सुनवाई कब से की जाए. ठोस दलीलों के साथ कुछ सुझाव और उस पर अमल की रूपरेखा अगर रिपोर्ट सुझाती है तो शायद कोर्ट उसे भी मान ले और मोहलत मिल जाए, या फिर कोर्ट रिपोर्ट के तथ्यों पर गौर करते हुए सीधे सुनवाई को तैयार हो जाएगा. अगर ये विकल्प आता है तो अगली तारीख लगेगी और उस दिन सुनवाई की रूपरेखा बनेगी. यानी इस मामले के लिए रोजाना सुनवाई की परिभाषा तय होगी. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट सौंपने से पहले दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश सदन में मध्यस्थता कमेटी की बैठक हुई, जिसमें बात बनती नजर नहीं आई. अयोध्या भूमि विवाद को आपसी रजामंदी से हल करने को लेकर कमेटी की ये आखिरी कोशिश थी.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता