ब्रेकिंग
15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

बिहार वेटनरी युनिवर्सिटी में लगा एशिया का पहला वर्चुअल डिसेक्शन टेबल, जानवरों के इलाज में अब होगी आसानी

PATNA: राजधानी के बिहार वेटनरी युनिवर्सिटी में एशिया का पहला वर्चुअल डिसेक्शन टेबल लगाया गया है. एनिमल साइंस के क्षेत्र में पूरे भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया भर में यह मशीन पहली बार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: राजधानी के बिहार वेटनरी युनिवर्सिटी में एशिया का पहला वर्चुअल डिसेक्शन टेबल लगाया गया है. एनिमल साइंस के क्षेत्र में पूरे भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया भर में यह मशीन पहली बार बिहार में लगायी गयी है. इसे बिहार वेटनरी कॉलेज के शरीर संरचना विभाग में लगाया गया है. मशीन लगाए जाने के बाद युनिवर्सिटी के कुलपति रामेश्वर सिंह ने बताया कि इस तकनीक से जानवरों के शरीर संरचना और उनकी सर्जरी को समझने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि यह उपकरण मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र के लिए बहुपयोगी है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इलाज के क्षेत्र में वर्चुअल डिसेक्शन की अपनी उपयोगिता है. उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से इस यंत्र का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी. वर्चुअल डिसेक्शन टेबल में टच स्क्रीन मॉनिटर लगे होते है जिसमें डिसेक्शन के लिए सॉफ्टवेयर इनस्टॉल किया गया है, साथ ही इनमें सभी जानवरों के बॉडी एटलस और डिटेल्स को थ्री डी में फीड किया गया है, जो पशुओं के शरीर रचना की जानकारियों का भंडार है. इस मशीन में सभी शरीर के अंगो की डाटा थ्री डी में उपलब्ध है जिसे किसी भी एंगल में, किसी भी दिशा में रखकर देखा जा सकता है और अध्ययन किया जा सकता है। किसी भी जानवर के बॉडी एटलस के साथ उसे एक टच के जरिये हम काट सकते हैं, विच्छेदन कर सकते हैं और शरीर से जुडी तमाम छोटी-बड़ी चीज़ों का विस्तृत अध्ययन कर सकते हैं. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता