ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

भईया की साली से शादी से पहले दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

बिहार के पूर्वी चंपारण में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वरमाला के दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की शादी अपने बड़े भाई की साली से होने वाली थी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

बिहार न्यूज
गांव में पसरा मातम
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

EAST CHAMPARAN: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शादी की खुशियां अचानक मातम में तब्दिल हो गयी। बड़े भाई की साली से शादी होने से पहले ही वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में दूल्हे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद वर और वधू के घर शोक की लहर दौड़ गयी। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। 


घटना पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिसवा बाजार स्थित भरवलिया वार्ड संख्या-6 निवासी 25 वर्षीय शक्तिनाथ शर्मा की शादी उनके बड़े भाई की साली से तय हुई थी। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बारात उनके घर से रवाना होकर पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा स्थित मंदिर पहुंची, जहां विवाह समारोह का आयोजन किया गया था।


दुल्हन पक्ष के लोग भी मंदिर पहुंच चुके थे। चूंकि दूल्हा और दुल्हन पहले से पारिवारिक रिश्ते में जुड़े हुए थे, इसलिए इस शादी को लेकर दोनों परिवारों में खासा उत्साह था। शादी समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण भी पहुंचे थे।


गुरुवार रात विवाह की रस्में चल रही थीं और माहौल पूरी तरह उत्सवमय था। मंगलगीत गाए जा रहे थे। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन को वरमाला की रस्म के लिए मंच पर बुलाया गया। लेकिन जैसे ही वरमाला की तैयारी शुरू हुई, दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह दर्द से तड़पने लगा और कुछ ही देर में जमीन पर गिर पड़ा।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन रोने लगी, जबकि परिजन और बाराती दूल्हे को तत्काल इलाज के लिए रक्सौल के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। शादी के जोड़े में दूल्हे को अस्पताल लाए जाने से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


शुक्रवार सुबह जब युवक का शव उसके पैतृक गांव भरवलिया पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। उधर, दुल्हन के सपने भी अधूरे रह गए और उसकी खुशियां आंसुओं में बह गईं। शादी होने से पहले ही सारे सपने टूट कर बिखर गये। शादी में शामिल होने पहुंचे बाराती और शराती भी इस घटना से काफी दुखी हैं, ये तमाम लोग शादी में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि दाह संस्कार में शामिल होना पड़ेगा। इस घटना को लोगो ने बेहद दुखद घटना बताया। कहा कि ईश्वर इस घड़ी में परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। 

टैग्स