ब्रेकिंग
रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा

संसद सत्र खत्म होते ही कश्मीर जाएंगे अमित शाह, चार दिनों तक वहीं करेंगे कैम्प

DELHI: कश्मीर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर दौरे पर जाएंगे। वे 4 दिनों तक वहीं कैम्प करेंगे। हालांकि इस खबर की आध

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI: कश्मीर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर दौरे पर जाएंगे। वे 4 दिनों तक वहीं कैम्प करेंगे। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। संसद सत्र खत्म होते ही होगा दौरा गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अमित शाह 4 दिनों तक कश्मीर में ही कैम्प करेंगे। वे दो दिन जम्मू में रहेंगे और अगले दो दिन श्रीनगर में। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी कश्मीर पहुंच सकते हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शाह के दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। अपने कश्मीर दौरे में अमित शाह सुरक्षा के तमाम इंतजामों की समीक्षा करेंगे। बेहद अहम होगा अमित शाह का दौरा कश्मीर के मौजूदा हालात को देखते हुए ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में वहाँ के घटनाक्रम से लगातार अटकलों का बाजार गर्म है। ऐसे में शाह क्या करते हैं इस पर तमाम निगाहें टिकी होंगी।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता