ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

घूस के आगे पीड़िता की शिकायत भी बेकार, पुलिस को मन मुताबिक रुपया देकर आरोपी थाने से हुआ फरार !

KATIHAR: शहर के एक थाने में रुपया लेकर आरोपी को भगाने का मामला सामने आया है. दावा हैरान करने वाला है. जो पीड़ित है वो न्याय के लिए दर दर भटक रहा है और जो आरोपी है वो खुलेआम रुपया देकर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
KATIHAR: शहर के एक थाने में रुपया लेकर आरोपी को भगाने का मामला सामने आया है. दावा हैरान करने वाला है. जो पीड़ित है वो न्याय के लिए दर दर भटक रहा है और जो आरोपी है वो खुलेआम रुपया देकर थाने से फरार हो चुका है. लड़की के परिजन खुलेआम कह रहे हैं कि वो पुलिस वालों को उसकी मनमुताबिक रुपया नहीं दे सका इसलिए थाने से ही पुलिसवालों ने आरोपी को भगा दिया. मामला जिले के मनिहारी इलाके का है जहां मोहम्मद रईश नाम के आरोपी को पुलिस ने एक लड़की के साथ बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया. लड़की के परिजनों और खुद लड़की ने रईश का काला चिट्ठा पुलिस के सामने खोल दिया. पीड़िता ने पुलिस के सामने रईश के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि रईश ने रुपयों के बल पर पुलिसवालों को अपने पाले में कर लिया और पुलिसवासलों को घूस खिलाकर थाने से फरार हो गया. अब लड़की के परिजनों के हंगामे के बाद एसडीपीओ ने मामले की जांच की बात कही है. परिजनों का आरोप है कि आरोपी रईश कई लड़कियों के साथ ऐसा पहले भी कर चुका है लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती. परिजनों का यह भी आरोप है कि रईश लड़कियों की तस्करी में शामिल है लेेकिन तमाम आरोपों के बाद भी पुलिस रुपए लेकर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. कटिहार से श्याम की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता