ब्रेकिंग
भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज

कलश यात्रा के दौरान नहर में डूबने से एक युवक की मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस

WEST CHAMPARAN : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पश्चिमी चंपारण से जहां कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा के दौरान एक युवक की मौत हो गई है. युवक की मौत नहर में नहाने के

FirstBihar
Admin
2 मिनट
WEST CHAMPARAN : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पश्चिमी चंपारण से जहां कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा के दौरान एक युवक की मौत हो गई है. युवक की मौत नहर में नहाने के दौरान डूबने से हुई है. पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को निकालने में जुटी हुई है. पूरी घटना जिले के बगहा थाना इलाके की है. जहां तिरहुत नहर के टेंगराहां पुल की है. जहां कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा के दौरान नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक की पहचान चौतरवा टोला के रहने वाले किशोर महतो के बेटे संतोष महतो (20) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक कलश यात्रा के दैरान युवक नहर में नहाने चला गया था. नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया. जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही युवक के घर में मातम का माहौल छा गया. घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक के शव को तलाशने में जुटी हुई है. बगहा से दीपक कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता