ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

कोलकाता पटना एक्सप्रेस में RPF ने की छापेमारी, बैट्री बॉक्स से भारी मात्रा में बियर कैन बरामद

PATNA : कोलकाता पटना एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बियर बरामद किया है. राजेंद्रनगर नगर RPF की टीम ने 13131 अप कोलकाता-पटना एक्सप्रेस से 186 बियर कैन पकड़ा ह

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA : कोलकाता पटना एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बियर बरामद किया है. राजेंद्रनगर नगर RPF की टीम ने 13131 अप कोलकाता-पटना एक्सप्रेस से 186 बियर कैन पकड़ा है. राजेंद्रनगर नगर RPF टीम को मिली इस कामयाबी को लेकर आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता-पटना एक्सप्रेस में शराब की तस्करी की जा रही है. ट्रेन ज्योंही आज प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंची टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए इंजन के बगल वाले कोच में छानबीन की. छानबीन के दौरान कोच नंबर ER 10259 के बैट्री बॉक्स से पुलिस ने 186 बियर कैन पकड़ा. आरपीएफ अधिकारी ने आगे बताया कि बैट्री बॉक्स में काले रंग की थैली में छुपाकर बियर रखा गया था. पकड़े गए 186 बियर कैन की कीमत एक्साइज एक्ट के अनुसार आरपीएफ अधिकारी ने 16, 320 रुपये बताया है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता