ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

जमीन कब्ज़ा और मारपीट के आरोप में फंसे जेडीयू विधायक गोपाल मंडल, केस दर्ज

BHAGALPUR: विवादों में अक्सर घिरे रहने वाले गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। ज़मीनी विवाद और मारपीट के आरोप में उन पर केस दर्ज किया गया है। इस

जमीन कब्ज़ा और मारपीट के आरोप में फंसे जेडीयू विधायक गोपाल मंडल, केस दर्ज
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: विवादों में अक्सर घिरे रहने वाले गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। ज़मीनी विवाद और मारपीट के आरोप में उन पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा उनके समर्थकों पर भी शीश महल होटल के मालिक धनंजय यादव ने बरारी थाने में जमीन हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। 


शीश महल होटल के मालिक धनंजय यादव ने मायागंज में इलाज करा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक जून को बरारी स्थित उनकी जमीन पर हरवे-हथियार से लैस होकर विधायक गोपाल मंडल, राजेश पांडेय, अजीत कुमार मिश्रा उर्फ बबलू समेत 20-30 लोग मापी करवा रहे थे। इसका विरोध करने पर गोपाल मंडल गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। हद तो तब हो गई जब विधायक के बॉडीगार्ड ने कनपटी पर पिस्तौल तानकर जान लेने की धमकी दी। 


शुक्रवार को विधायक गोपाल मंडल ने डीआईजी विवेकानंद से मुलाक़ात कर कहा था कि उन्होंने उक्त जमीन का अपने बेटे के नाम से एग्रीमेंट कराया है। इससे जुड़ा सारा डॉक्यूमेंट उनके पास है। फिर भी विपक्षी उस पर ज़मीन हड़पने का आरोप लगा रहे हैं। विधायक ने कहा कि पूरे मामले की डीआईजी से जांच कराई जाए। इसके बाद डीआईजी ने भी उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जल्द से जल्द जांच की जाएगी। 

टैग्स