ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत: सनकी युवक ने पहले लड़की की ले ली जान, बाद में फेसबुक पर Live आकर की खुदकुशी

RANCHI: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू नंद नगर में शुक्रवार की देर शाम निवेदिता नाम की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच ग

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत: सनकी युवक ने पहले लड़की की ले ली जान, बाद में फेसबुक पर Live आकर की खुदकुशी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू नंद नगर में शुक्रवार की देर शाम निवेदिता नाम की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। निवेदिता की हत्या के आरोप युवक ने शनिवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर खुद को गोली मार ली। कोकर स्थित अयोध्यापुरी इलाके में स्थित एक जर्जर मकान से आरोपी युवक का शव बरामद किया है।


दरअसल, बिहार के नवादा जिले की रहने वाली निवेदिता रांची के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। शुक्रवार की देर शाम उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप अंकित नाम के एक युवक पर लगा था। अंकित निवेदिता से एकतरफा प्यार करता था लेकिन निवेदिता उसे भाव नहीं दे रही थी। अंकित नवादा से निवेदिता का पीछा करते हुए राजधानी रांची पहुंचा था और जब निवेदिता ने अंकित का प्यार कबूल करने से इनकार कर दिया तो अंकित ने गोली मारकर उसकी जान ले ली।


शनिवार को अंकित कोकर के अयोध्यापूरी स्थित एक खंडहरनुमा मकान में पहुंचा और फेसबुक पर लाइव आकर खुद को गोली मारकर अपनी भी जान दे दी। अंकित के घर वालों ने जब उसे फेसबुक पर लाइव देखा तो तुरंत रांची पुलिस से संपर्क साधा। परिजनों की खबर पर जबतक रांची पुलिस की टीम मौके पर पहुंची अंकित की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अंकित के शव को कब्जे में ले लिया है और जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है।