ब्रेकिंग
बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिर

आरा में पुरानी रंजिश में अपराधियों ने दो को मारी गोली, हालत गंभीर

Bhojpur... भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व के विवाद को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो को गोली मार दी।<br

 आरा में पुरानी रंजिश में अपराधियों ने दो को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bhojpur... भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व के विवाद को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो को गोली मार दी।


जिसमें पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र को एक गोली सिर एवं एक गोली गर्दन में लगी है। जबकि उसके दोस्त को एक गोली बाएं साइड पेट में लगी है। गोली लगते ही दोनों खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद परिजन द्वारा दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।


 जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव वार्ड नंबर 13 निवासी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह मिठाई दुकानदार स्व.दीपक कुमार गुप्ता का 18 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार गुप्ता एवं उसी गांव के निवासी रंजन पासवान का 17 वर्षीय पुत्र व उसका दोस्त दीपू कुमार शामिल है। 


घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है।