ब्रेकिंग
पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालपहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवाल

गांव आए शख्स को बदमाशों ने दी खौफनाक सजा: पहले आंख फोड़ दिया, फिर बेरहमी से ले ली जान; हत्या के बाद तेजाब से जला दी डेड बॉडी

SHEIKHPURA: बिहार के शेखपुरा में बदमाशों मां के श्राद्धकर्म में गांव आए शख्स को ऐसी मौत दी की किसी की भी रूह कांप जाए। बदमाशों ने शख्स को अगवा कर उसकी आंख फोड़ दी और बाद में उसे बे

गांव आए शख्स को बदमाशों ने दी खौफनाक सजा: पहले आंख फोड़ दिया, फिर बेरहमी से ले ली जान; हत्या के बाद तेजाब से जला दी डेड बॉडी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEIKHPURA: बिहार के शेखपुरा में बदमाशों मां के श्राद्धकर्म में गांव आए शख्स को ऐसी मौत दी की किसी की भी रूह कांप जाए। बदमाशों ने शख्स को अगवा कर उसकी आंख फोड़ दी और बाद में उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या के बाद बदमाशों ने तेजाब डालकर शव को जलाने की कोशिश की।


दरअसल, यह सनसनीखेज वारदात केवटी थाना क्षेत्र के धरसेनी गांव की है, जहां स्कूल के पीछे से अधेड़ शख्स का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामाश्रय सिंह के 55 वर्षीय बेटे सर्विस सिंह के रुप में हुई है। सर्विस सिंह झारखंड के जमशेदपुर में रहता था और गुरुवार को अपनी मां के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए गांव पहुंचा था।


गांव पहुंचने के बाद सर्विस सिंह अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन सर्विस सिंह को तलाश ही कर रहे थे कि शनिवार को का शव गांव के बाहर स्थित मीडिल स्कूल के पीछे से बरामद हुआ। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने में जुट गई है।