ब्रेकिंग
बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?

यह नोटबंदी नहीं बल्कि नोट बदली है: सुशील मोदी बोले- केंद्र सरकार ने काले धन पर किया दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक

PATNA: देश में अब दो हजार के नोट चलन में नहीं रहेंगे। आरबीआई ने दो हजार के नोट को वापस लेना का फैसला लिया है और लोगों से 30 सितंबर तक दो हजार के नोटों को बैंक में बदल लेने की

यह नोटबंदी नहीं बल्कि नोट बदली है: सुशील मोदी बोले- केंद्र सरकार ने काले धन पर किया दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: देश में अब दो हजार के नोट चलन में नहीं रहेंगे। आरबीआई ने दो हजार के नोट को वापस लेना का फैसला लिया है और लोगों से 30 सितंबर तक दो हजार के नोटों को बैंक में बदल लेने की अपील की है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने इस मांग को राज्यसभा में मजबूती के साथ उठाया था। केंद्र सरकार के इस फैसले के लिए सुशील मोदी ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है और इसे काले धन के खिलाफ दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया है। 


सुशील मोदी ने कहा है कि यह नोटबंदी नहीं बल्कि नोट बदली है और काले धन पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक है। 2018 से ही दो हजार के नोट की छपाई बंद थी। बाजार से दो हजार के नोट गायब हो गए थे और कहीं इनके दर्शन नहीं हो रहे थे। सुशील मोदी ने कहा कि उन्होंने खुद राज्यसभा में इस मामले को उठाया था कि दो हजार के नोट को वापस लिया जाए, इसकी कोई जरूरत नहीं है। 


उन्होंने कहा कि देश में जब नोटबंदी हुई तो उस समय पांच सौ और एक हजार के नोट को बैन किया गया था। लोगों को तुरंत पांच सौ और हजार के नए नोट छापकर देना मुश्किल था, दो हजार के नोट को तात्कालिक राहत के तौर पर लाया गया था। सुशील मोदी ने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। इससे गरीबों को कोई परेशानी नहीं होगी और लोग बैंकों में जाकर आराम से नोट बदल सकेंगे। इससे काले धन पर एक करारा प्रहार पड़ेगा।


बता दें कि देश में अब दो हजार रुपए के नोट चलन में नहीं रहेंगे। शुक्रवार को आरबीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का एलान कर दिया। फिलहाल दो हजार के जो नोट बाजार में मौजूद हैं वे वैध रहेंगे। जिन लोगों के पास दो हजार के नोट हैं वे 30 सितंबर तक बैंकों में जाकर बदल सकते हैं।केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर एक बार फिर से देश की सियासत गर्म हो गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता