ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

यात्रा पर निकलने से पहले नीतीश को लेकर तेजस्वी का बड़ा हमला, कहा - जनमत को पैर की जूती समझते हैं CM, चुनाव में मिलेगा जवाब

PATNA : नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा मंगलवार से प्रारंभ हो रही। इसके पूर्व यात्रा के कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया गया है। यात्रा पूर्

यात्रा पर निकलने से पहले नीतीश को लेकर तेजस्वी का बड़ा हमला, कहा - जनमत को पैर की जूती समझते हैं CM, चुनाव में मिलेगा जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा मंगलवार से प्रारंभ हो रही। इसके पूर्व यात्रा के कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया गया है। यात्रा पूर्व की तरह 20 फरवरी सोमवार से प्रारंभ होगी, लेकिन यात्रा का समापन 29 फरवरी की बजाय एक मार्च को होगा। वहीं, इस यात्रा पर निकलने से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए जोरदार हमला बोला है। 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि- हमने सरकार में रहते हुए यानी 17 महीने में जो काम किया है वह 17 सालों में नहीं हुआ है। अब हम यही बात को लेकर जनता के बीच जाएंगे और उन्हें यह बताएंगे की बिहार के विकास के लिए क्या कुछ जरूरी है। उन्हें यह बतलाएंगे कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जनमत को यानी जनता के मत को पैर की जूती समझते हैं। लेकिन मैं और मेरी पार्टी यह होने नहीं देगी और पुरे बिहार का विकास करेगी। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि-  जनता हमारी मालिक है और हम उनके बीच जा रहे हैं। 'जन विश्वास यात्रा' के जरिए हम लोगों को यह बताएंगे कि हमने क्या कुछ किया है। पूरा भरोसा है कि जनता ने जिस प्रकार से हमारे पिता और हमारी पार्टी को समर्थन, प्यार और आशीर्वाद देने का काम किया है। जनता ने हमें लगातार पिछले दो विधानसभा चुनाव में बहुमत देकर सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया है।


उधर, तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के पास कोई विजन नहीं भी नहीं है और ना ही गठबंधन बदलने का कोई उचित रीजन है। आज मैं अपने माता की ममता, पिता की क्षमता और पत्नी की उत्तमता और लोक धर्म की प्रधानता के साथ जनता के बीच जा रहा हूं। मुझे उम्मीद नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि इस बार भी जनता का समर्थन हमें मिलेगा और हम जनमत का इज्जत करेंगे।