ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

8 महीने के मासूम के सिर से छिन गया ममता का आंचल, दहेज दानवों ने ली मां की जान

MUZAFFARPUR : दहेज की मांग को लेकर फिर से एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है. महज 8 महीने के मासूम के सिर से ममता का आंचल छिन गया है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है. जहां ससुराल वालों

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR : दहेज की मांग को लेकर फिर से एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है. महज 8 महीने के मासूम के सिर से ममता का आंचल छिन गया है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है. जहां ससुराल वालों ने एक बहु की हत्या कर दी है. मायके वालों का आरोप है कि दहेज को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के गायघाट थाना इलाके के कुमारौल गांव की है. बताया जा रहा है कि 10 साल पहले सुरेश महतो के बेटे कन्हाई महतो से शादी हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज को लेकर महिला के साथ हमेशा मारपीट की जाती थी. ससुराल वाले रोज प्रताड़ित करते थे. परिजनों का आरोप है कि पति दहेज में बाइक मांग रहा था. उसी के लिए बीते 16 जून को ससुराल वालों ने महिला को फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की थी. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतिका के पिता ने बताया कि महिला के 4 बच्चे हैं. जिनमें एक 8 महीने का मासूम है. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले की छानबीन की जा रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता