Hindi News / news / पुलिसवाले ने रेप कर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, वरीय अधिकारियों की उड़ी...

पुलिसवाले ने रेप कर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, वरीय अधिकारियों की उड़ी नींद, ASP ने दिया जांच का आदेश

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 20, 2019, 6:00:17 PM

पुलिसवाले ने रेप कर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, वरीय अधिकारियों की उड़ी नींद, ASP ने दिया जांच का आदेश

- फ़ोटो

DESK : पुलिसवालों पर लगातार सवाल खड़ा होते रहा है. खाकी पर बदनुमा दाग लगने का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबकी नींद उड़ा दी है. दरअसल एक पुलिसवाले के ऊपर महिला के साथ बलात्कार कर उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सकते में है. ASP ने फौरन जांच का आदेश दिया है. पूरी घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है. जहां इगलास थाना इलाके में एक सिपाही के ऊपर महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी पुलिसवाले ने उसके साथ बालात्कार कर वीडियो बनाया. पुलिसवाला बाद में उस अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ 5 महीने तक रेप करता रहा. पीड़िता ने संबंधित ASP को खत लिखकर मामले की शिकायत की है. घटना के बारे में जानकारी मिली है कि आरोपी पुलिसवाला पीड़ित महिला का देवर है. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में महिला के साथ होटल में रेप किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी खुद कार्रवाई कर रहे हैं. ASP ने पुलिस अधिकारियों को फौरन मामले की पड़ताल करने का आदेश जारी किया है.