ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम “पवन सिंह की वजह से टूट गया मेरा घर”..कथा सुनने आई महिला ने अनिरुद्धाचार्य को बताई अपनी पीड़ाNEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 10 लाख में खरीदा पेपर 15 लाख में बेचा, नासिक से पकड़ा गया शुभमकॉलोनी और अपार्टमेंट में तेजी से दें PNG कनेक्शन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देशमुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम “पवन सिंह की वजह से टूट गया मेरा घर”..कथा सुनने आई महिला ने अनिरुद्धाचार्य को बताई अपनी पीड़ाNEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 10 लाख में खरीदा पेपर 15 लाख में बेचा, नासिक से पकड़ा गया शुभमकॉलोनी और अपार्टमेंट में तेजी से दें PNG कनेक्शन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: जहानाबाद में रामनवमी के दिन एक मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले...

बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दिन एक गंभीर घटना सामने आई। एक 5 साल की बच्ची के साथ मोहल्ले के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी रामनवमी के दिन घर के पास ही मोहल्ले में खेल रही थी। उसी दौरान मोहल्ले का एक 19 वर्षीय युवक उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया।


कुछ समय बाद बच्ची रोते हुए अपने घर वापस आई। जब परिवार के लोगों ने उससे पूछा तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद परिवार ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में लोग इकट्ठा हो गए। उस समय तक आरोपी युवक वहां से चला गया था।


अगले दिन शनिवार को आरोपी युवक फिर से इलाके में दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया और पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।


पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


मामले की जांच के तहत बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और मजबूत की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।


घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून के अनुसार उचित कार्यवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें