ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वो दिन भूल गए नीतीश जब पकड़ लिया था पैर, बोली ज्योति मांझी .... नीतीश को लगने लगा था मांझी से डर, इसलिए किया ऐसा

PATNA : बिहार की राजनीतिक गलियारों में वर्तमान समय में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश की चर्चा काफी सुर्ख़ियों में नहीं हुई है। बिहार के सीएम ने खुद स

वो दिन भूल गए नीतीश जब पकड़ लिया था पैर, बोली ज्योति मांझी .... नीतीश को लगने लगा था मांझी से डर, इसलिए किया ऐसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीतिक गलियारों में वर्तमान समय में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश की चर्चा काफी सुर्ख़ियों में नहीं हुई है। बिहार के सीएम ने खुद से आयु से लगभग 7 साल बड़े मांझी को तुम -ताम वाले लहजे में बातें कही है। जिसके बाद इसको लेकर एनडीए के नेता सदन के बाहर सीएम नीतीश से इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, इस विवाद पर अब हम की विधायक और जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी का बड़ा बयान आया है। 


जीतन राम की समधन और हम  विधायक ज्योति मांझी ने कहा कि- जब मुख्यमंत्री बनने के बाद जीतन राम मांझी बिहार के विकास के लिए काम करने लगे, बिहार के हरेक तबके का विकास होने लगा तो उनको डर सताने लगा की मांझी अपने मन से काम कर रहा है। उनको लगा ये अच्छा काम कर रहा है तो इस तरह से लोग मेरा नाम भूल जाएंगे। इसलिए ऐसा कर रहे हैं। 


इसके आगे ज्योति मांझी ने कहा कि- अच्छा काम जब मांझी जी कर रहे थे तो नीतीश सोचे कि इतना अच्छा काम करेगा तो बिहार के लोग इसे पूछेंगे न की हमें चुनाव में भी इसको हमसे अधिक वोट मिलेगा। फिर नीतीश ने अपना अलग रणनीति बनाया और चाल चल करके जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया। आज बोलते हैं की हमलोग उनके साथ गलत किए  तो यह उनकी भूल है। 


इसके आगे उन्होंने इससे बड़ा भी खुलासा कहते हुए कहा कि -  विपक्षी गठबंधन यानी इंडिया की जब बैठक हो रहा था तो नीतीश कुमार मांझी जी का पैर पकड़ने लगे थे। उस दौरान नीतीश कुमार लगातार पैर पकड़ कर कह रहे थे कि हमारे बैठक में आप शामिल हो जाइए। उस दौरान उन्होंने कहा कि दो दिन का समय देते हैं और कहा कि आप अपना निर्णय सुना दीजिए। लेकिन, इंडिया एलायंस की बैठक के पहले मांझी ने एनडीए का हाथ थाम लिया।