ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

कोरोना वायरस से दुनिया को बचाने का इन 8 वैक्सीन पर है जिम्मा, WHO ने भी माना 'बेस्ट'

DESK : वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे पूरी दुनिया के लिए एक खबर राहत भरी है. डब्ल्यूएचओ के चीफ टेडरोज अधनोम गेब्रेयेसस ने सोमवार को यूएन इकोनॉमिक और सोशल काउंसिल की वीडियो कॉन्फ

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे पूरी दुनिया के लिए एक खबर राहत भरी है. डब्ल्यूएचओ के चीफ टेडरोज अधनोम गेब्रेयेसस ने सोमवार को यूएन इकोनॉमिक और सोशल काउंसिल की वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए वैक्सीन के लगभग 7-8 टॉप कैंडीडेट्स हैं जिन पर तेजी से काम हो रहा है. यदि यह सफल हो जाता है तो लोगों को कोरोना वायरस से राहत मिल जाएगी. 

WHO के डायरेक्टर  ने कहा कि 'कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर दो महीने पहले 12 से 18 महीने तक का अंदाजा लगाया जा रहा था. लेकिन महामारी के इस दौर में भी बड़ी तेजी से काम हुआ है.वायरस के रिसर्च, इलाज और टेस्टिंग के लिए 40 देशों के नेताओं, संगठनों और बैंकों ने एक सप्ताह में करीब 60 हजार करोड़ रुपये (8 अरब डॉलर) की मदद की है.' 

लेकिन इन सब के साथ उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह राशि वैक्सीन पर होने वाले खरेच के मुकाबले काफी नहीं है. कोरोना के वैक्सीन पर तेजी से काम करने के लिए और रुपयों की जरुरत होगी. वैक्सीन डेवलप होने के बाद भी भारी मात्रा में उसका प्रोडक्शन करना होगा ताकि दुनिया का कोई व्यक्ति इससे बच न पाए.  

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने कहा कि  'मौजूदा समय में हमारे पास तकरीबन 100 वैक्सीन कैंडीडेट्स हैं, जिनमें से 7 या 8 से ज्यादा बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा सकती है. अच्छे रिजल्ट्स देने वाली सभी 7-8 वैक्सीन पर तेजी से काम हो रहा है.WHO दुनियाभर में हजारों शोधकर्ताओं के साथ मिलकर एनिमल मॉडल विकसित करने से लेकर क्लीनिकल ट्रायल्स को डिजाइन करने के लिए तेजी से काम कर रहा है.'

उन्होंने कहा कि  वैक्सीन की खोज और डायग्नोस्टिक्स के लिए 400 से ज्यादा वैज्ञानिकों का एक समूह भी सक्रिय है. उन्होंने कहा कि इस महामारी ने पूरी दुनिया को दर्दनाक सबक दिया है.