Hindi News / news / उत्तर बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण के सूखा...

उत्तर बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण के सूखा प्रभावित जिलों में भी बरसी राहत

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 24, 2019, 5:00:18 PM

उत्तर बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण के सूखा प्रभावित जिलों में भी बरसी राहत

- फ़ोटो

PATNA : मौसम विभाग की तरफ से आया ताजा अलर्ट उत्तर बिहार के लिए जहां आफत वाली खबर लेकर आया है वहीं दक्षिण बिहार के लिए राहत। मौसम विभाग में उत्तर बिहार के 7 जिलों में एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार के किशनगंज, कटिहार, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग ने कहा है कि वज्रपात के मामलों में पहले की अपेक्षा कमी आई है। उत्तर बिहार में होने वाली आफत की बारिश दक्षिण बिहार के लिए राहत बनकर आई है। दक्षिण बिहार में सूखे से प्रभावित गया नवादा और औरंगाबाद जैसे जिलों में अच्छी बारिश हुई है।