ब्रेकिंग
बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार

Exit Poll : दीदी को मिली राहत, BJP की बढ़ेगी बेचैनी

DESK : पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब अलग-अलग न्यूज़ चैनल और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किया जा रहा है. एग्जिट पोल का मिजाज बता रहा है

Exit Poll : दीदी को मिली राहत, BJP की बढ़ेगी बेचैनी
First Bihar
5 मिनट

DESK : पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब अलग-अलग न्यूज़ चैनल और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किया जा रहा है. एग्जिट पोल का मिजाज बता रहा है कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की वापसी हो सकती है. जबकि असम और केरल में पुरानी सरकारों की वापसी की उम्मीद है. तमिलनाडु में इस बार स्टालिन का जादू चल सकता है. 


2 मई को पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम तमिलनाडु केरल और पुडुचेरी के नतीजे आने हैं. लेकिन उसके पहले एग्जिट पोल में सियासी हलचल बढ़ा दी है. देश में एक तरफ करो ना महामारी से लोग परेशान हैं. लेकिन वहीं दूसरी तरफ आज आ रहे एग्जिट पोल ने सबके मिजाज को सियासी बना दिया है. 


इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया की तरफ से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक असम में बीजेपी की एक बार फिर वापसी की उम्मीद है. बीजेपी गठबंधन को यहां 75 से 85 सीटों पर जीत की तरफ बढ़ता दिखाया जा रहा है. जबकि कांग्रेस से गठबंधन के पाले में 40 से 50 सीटें जाने की उम्मीद है. 


असम का एग्जिट पोल
असम के लिए सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 65 और कांग्रेस गठबंधन को 59 सीटें दी गई हैं. टुडे चाणक्य की तरफ से बीजेपी गठबंधन को 61 से 79 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 45 से 65 सीटें दी गई हैं. 126 सीटों वाली असम विधानसभा में सी एन एक्स के एग्जिट पोल में बीजेपी को 74 से 84 और कांग्रेस को 40 से 50 सीटें दी गई हैं. जबकि जंग की बात के एग्जिट पोल में बीजेपी को असम में 68 से 78 और कांग्रेस से गठबंधन को 48 से 58 सीटें दी गई हैं. 


केरल का एग्जिट पोल
140 की संख्या वाली केरल विधानसभा में इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एलडीएफ को 104 से 120 सीट और यूडीएफ को 20 से 36 सीट दी गई है. जबकि बीजेपी को यहां 2 सीटों पर जीत का अनुमान है. सी वोटर के एग्जिट पोल में एलडीएफ को 74 यूडीएफ को 35 सीट मिलने का अनुमान है. टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में एलडीएफ को 93 से 111 सीटें यूडीएफ को 26 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है.  सी एन एक्स के एग्जिट पोल में एलडीएफ को 72 से 80 सीटें यूडीएफ को 58 से 64 सीटें दी गई हैं.


तमिलनाडु का एग्जिट पोल
234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में एआईएडीएमके गठबंधन को 38 से 54 सीटें डीएमके गठबंधन को 175 से 195 सीटें दी है. जबकि टुडे चाणक्य एग्जिट पोल ने एआईएडीएमके गठबंधन को 46 से 68 सीटें और डीएमके गठबंधन को 164 से 186 सीटें दी है.  सीएनएक्स के एग्जिट पोल में एआईएडीएमके को 58 से 68 सीटें और डीएमके गठबंधन को 160 से 170 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. तमिलनाडु में इस बार जयललिता के नहीं रहने के बाद स्टालिन का जादू चलता दिख रहा है. 


पश्चिम बंगाल का एग्जिट पोल
पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की लड़ाई दिख रही है. पश्चिम बंगाल में सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक टीएमसी को 152 से 164 सीटें जबकि बीजेपी गठबंधन को 109 से 121 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 14 से 25 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. सीएनएक्स के एग्जिट पोल में बढ़त बीजेपी को दी गई है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 138 से 148 सीटें टीएमसी को 128 से 138 सीटें और लेफ्ट गठबंधन को एक 11 से 21 सीटें दी गई हैं. जबकि जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 150 से 162 सीटें, टीएमसी को 118 से 134 सीटें और लेफ्ट गठबंधन को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.