ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की दिखाया ट्रेलर, उपचुनाव में ममता को क्लीन स्वीप का दिया तोहफा

KOLKATA : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले प्रशांत किशोर ने बीजेपी को बंगाल की जमीन पर अपना ट्रेलर दिखा दिया है. पश्चिम बंगाल के 3 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

KOLKATA : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले प्रशांत किशोर ने बीजेपी को बंगाल की जमीन पर अपना ट्रेलर दिखा दिया है. पश्चिम बंगाल के 3 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने क्लीन स्वीप करते हुए जीत हासिल कर ली है. इस जीत को प्रशांत किशोर की सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. प्रशांत किशोर की कंपनी आईपैक लगातार तृणमूल कांग्रेस के लिए काम कर रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद पीछे की तरफ से तैयार की गई रणनीति पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं.

जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर लगातार ममता बनर्जी के साथ मिलकर बीजेपी को बंगाल की सियासत में पठखनी देने की रणनीति बना रहे हैं. बंगाल में 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ जिसमें प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीति तय की और सभी सीटों पर टीएमसी उम्मीदवारों की जीत हुई है. यह जीत इसलिए भी बड़ी हो जाती है क्योंकि खड़गपुर सदर की सीट बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के बीच हुआ करती थी, लेकिन अब यहां से टीएमसी में जीत हासिल कर ली है. प्रशांत किशोर ने अपनी रणनीति से ना केवल बीजेपी को बंगाल में छका दिया है बल्कि कांग्रेस को भी पीके के आगे शिकस्त खानी पड़ी है. कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले कालियागंज विधानसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को जीत मिली है जबकि करीमपुर विधानसभा की सीट तृणमूल कांग्रेस के पास रही है.

बीजेपी लगातार पश्चिम बंगाल में खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर पीएम मोदी तक मिशन बंगाल पर जुटे हैं. पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन प्रशांत किशोर ने जिस तरह उपचुनाव में ममता दीदी को क्लीन स्वीप दिलाई है उसके बाद बीजेपी मुश्किल है बढ़ गई हैं.



टैग्स