Hindi News / news / पश्चिम बंगाल में जनमाष्टमी उत्सव के दौरान गिरी मंदिर की दीवार, 4 लोगों...

पश्चिम बंगाल में जनमाष्टमी उत्सव के दौरान गिरी मंदिर की दीवार, 4 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 23, 2019, 12:23:06 PM

पश्चिम बंगाल में जनमाष्टमी उत्सव के दौरान गिरी मंदिर की दीवार, 4 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

- फ़ोटो

DESK: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक मंदिर की दीवार गिर गई. दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. पुलिस के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले के काचुआ इलाके में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा थी. मंदिर की दीवार मिट्टी की थी जो बारिश के कारण ढह गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. हादसे के बाद सीएम ममता बनर्जी ने प्रशासनिक अधिकारियों को इलाज के लिए समुचित इंतजाम कराने का निर्देश दिया है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख और आंशिक रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.