Hindi News / news / मौसम विभाग का अलर्ट, पटना और गया में बारिश के साथ वज्रपात की...

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना और गया में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 02, 2019, 1:54:58 PM

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना और गया में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

- फ़ोटो

PATNA : मौसम विभाग ने पटना और गया के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में पटना और गया के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बताई गई है. दोनों जिले में तेज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. यह अलर्ट शाम चार बजे तक के लिए जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अलर्ट में लिखा है कि चार बजे तक इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.इसके साथ ही इन जिलों के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की भी संभावना है.