Hindi News / news / मौसम विभाग का अलर्ट, पटना में कुछ ही देर में हो सकती है...

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना में कुछ ही देर में हो सकती है तेज बारिश, वज्रपात की भी आशंका

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 17, 2019, 1:04:48 PM

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना में कुछ ही देर में हो सकती है तेज बारिश, वज्रपात की भी आशंका

- फ़ोटो

PATNA : मौसम विभाग ने पटना और जमुई के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में पटना और जमुई के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बताई गई है. दोनों जिले में तेज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. यह अलर्ट कुछ घंटो के लिए तक जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अलर्ट में लिखा है कि अगले तीन घंटों के में पटना और जमुई के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही दोनों जिले के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की भी संभावना है.