1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 24, 2019, 3:19:40 PM
- फ़ोटो
PATNA : जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां मौसम विभाग ने पटना समेत तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग की तरफ से यह अलर्ट में पटना, जहानाबाद और वैशाली के लिए जारी किया गया है. दो से तीन घंटे के अंदर इन जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है. सभी जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अलर्ट में लिखा है कि अगले दो से तीन घंटों में इन जिलों में भारी बारिश के साथ ही साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.