Hindi News / news / मौसम विभाग का अलर्ट, तीन घंटे में होगी पटना सहित कई जिलों में...

मौसम विभाग का अलर्ट, तीन घंटे में होगी पटना सहित कई जिलों में तेज बारिश

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 08, 2019, 10:44:25 AM

मौसम विभाग का अलर्ट, तीन घंटे में होगी पटना सहित कई जिलों में तेज बारिश

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में मानसून एक्टिव होता दिखाई दे रहा है. रविवार की अहले सुबह से ही पटना सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने यह अलर्ट पटना, जहानाबाद और अरवल के लिए जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ही वज्रपात होने की संभावना है. आपको बता दें कि पटना में रविवार की सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है. जिससे कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है.