Hindi News / news / मौसम विभाग ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 13, 2019, 2:57:57 PM

मौसम विभाग ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

- फ़ोटो

DESK : मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट सुपौल, अररिया, पूर्णिया और मिथिलांचल के इलाके के लिए जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में इन इलाकों में 24 घंटे में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश होने कि आशंका जताई है. इसके साथ ही इन इलाकों में वज्रपात होने की भी संभावना है. बता दें कि मानसून के दस्तक देने के बाद से ही उत्तर बिहार का हाल बेहाल है. कई नदियों के जलस्तर में लागातार बढ़ोतरी हो रही है. कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.