Hindi News / news / पानी का बोरिंग फेल होने से परेशान मंत्री जी, विधानसभा में जलसंकट पर...

पानी का बोरिंग फेल होने से परेशान मंत्री जी, विधानसभा में जलसंकट पर घिरे

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 04, 2019, 1:20:57 PM

पानी का बोरिंग फेल होने से परेशान मंत्री जी, विधानसभा में जलसंकट पर घिरे

- फ़ोटो

PATNA : राज्य के पीएचईडी मंत्री इन दिनों पानी का बोरिंग फेल होने से परेशान हैं। दरअसल बिहार में सूखे की स्थिति के बीच जल संकट गहराता जा रहा है। विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान मंत्री जी से ज्यादातर सवाल जल समस्या को लेकर ही पूछे जा रहे हैं। विभाग की तरफ से किये जा रहे प्रयास नाकाफ़ी हैं लिहाजा मंत्री विनोद नारायण झा को जवाब नहीं सूझ रहा। विधानसभा के प्रश्नोत्तरकाल में भाकपा माले के विधायक सुदामा प्रसाद ने भोजपुर जिले में नवनिर्मित जल मीनार से पानी की सप्लाई नहीं शुरू होने का मामला उठाया तो मंत्री विनोद नारायण झा ने सदन में जानकारी दी कि जल मीनार तक पानी पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा कराई गई बोरिंग तीन-तीन दफे फेल हो गई है। बिहार में जल संकट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही चिंतित हैं। पिछले दिनों उन्होंने विधान परिषद में चापाकल खराब होने के मामले पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी ऐसे में मंत्री जी दो तरफा दबाव झेल रहे हैं।