1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 20, 2019, 2:38:47 PM
- फ़ोटो
NALANDA: मध्यप्रेदश के चर्चित व्यापम घोटाले के तार नालंदा से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं. घोटाले के आरोप में मिली पुख्ता जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने नालंदा में छापेमारी की है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने नालंदा पुलिस की मदद से छापेमारी कर चार शातिरों का हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिन चार लोगों को हिरासत में लिया है उनमें मुख्य शातिर भी शामिल है. छत्तीसगढ़ और नालंदा पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार करने के बाद इनके पास से कंप्यूटर में अपलोड किया हुआ कुछ डाटा को भी जब्त किया है. साथ ही पुलिस ने इन शातिरों के पास से कई मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. पुलिस को इस मामले में अब मुख्य हैकर की तलाश है. बता दें कि व्यापम घोटाला मध्यप्रदेश राज्य से जुड़ा प्रवेश और भर्ती घोटाला है जिसके पीछे कई नेताओं,वरिष्ठ अधिकारियों और व्यवसायियों का हाथ है. मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल या फिर व्यापम राज्य की कई प्रवेश परीक्षाओं के लिए जिम्मेदार है.ये प्रवेश परीक्षाएं राज्य के शैक्षिक संस्थानों में और सरकारी नौकरियों में दाखिले और भर्ती के लिए आयोजित की जाती हैं. नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट